फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Korea's wine seller in Chennai gang defeats, 123 cartoon recovered

कोरिया की शराब चेन्नई में बेचने वाला गिरोह धरा, 123 कार्टून बरामद

Sat, 08 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Korea's wine seller in Chennai gang defeats, 123 cartoon recovered

मध्य जिला के स्पेशल स्टाफ ने दक्षिण कोरिया से शराब की बोतलें मंगाकर चेन्नई में ऊंचे दाम पर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


मुख्य आरोपी एक कंपनी बनाकर इस वारदात को अंजाम दे रहा था। गिरोह से पुलिस ने 123 कार्टून शराब की बोतलें बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को मध्य जिला के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि कुछ लोग विदेशी शराब की बोतलों की पैकिंग कर चेन्नई भेजने की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही निरीक्षक मनोज अंटिल और उप निरीक्षक अजय दलाल के नेतृत्व में टीम ने नबी करीम इलाके में दबिश देकर चार लोगों को दबोच लिया और 123 कार्टून जब्त कर लिए। 

मालिक सहित पुलिस ने पांच को दबोचा

Korea's wine seller in Chennai gang defeats, 123 cartoon recovered
पुलिस - फोटो : Demo Pic

पकड़े गए लोगों की पहचान मधुबनी बिहार निवासी बृजेश चौधरी, गाजियाबाद निवासी दुर्गा प्रसाद, बस्ती उत्तर प्रदेश निवासी प्रकाश और पहाड़गंज निवासी बलराम के रूप में हुई। दुर्गा प्रसाद मजदूरी करता है वहीं अन्य दोनों ड्राइवर हैं। 

बृजेश ने बताया कि वह गुड़गांव स्थित क्लासिक एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड में बतौर मैनेजर काम करता है। कंपनी का मालिक गुड़गांव निवासी अंशुमन भारद्वाज है। पुलिस ने निशानदेही पर अंशुमन भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। 

अंशुमन ने बताया कि वह दक्षिण कोरिया में काम करता था। भारत आने के बाद उसने वर्ष 2013 में एक कंपनी बनाई और दक्षिण कोरिया से शराब का आयात करने लगा। 

गुड़गांव के कस्टम हाउस से शराब के कार्टून को लेने के बाद उसे ओखला स्थित वेयर हाउस में रखवाता था। जहां से डिलीवरी वैन के जरिये नई दिल्ली स्टेशन के पास लाकर शराब प्लास्टिक बैग में पैक किया जाता था। उसके बाद शराब कारगो से चेन्नई भेजी जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed