दिल्ली में वैन चालक ने सुनसान जगह पर छात्रा से की घिनौनी हरकत
वैन चालक ने केजी की छात्रा से की छेड़छाड़
- मॉडल टाउन इलाके में हुई वारदात, आरोपी गिरफ्तार
- मासूम ने स्कूल जाने से मना किया तब हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहमी हुई मासूम ने जब स्कूल जाने से मना किया तो मां ने पूछताछ की। इसके बाद बच्ची ने पूरी वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने फौरन पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चालक शंकर को बुराड़ी स्थित घर से दबोच लिया।
उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। परिजनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, मासूम परिवार के साथ मॉडल टाउन इलाके में रहती है।
वैन रोक बच्ची से की छेड़छाड़
वह इलाके के ही एक पब्लिक स्कूल में केजी कक्षा में पढ़ती है। स्कूल आने-जाने के लिए परिवार ने वैन लगाई हुई है। बुराड़ी निवासी शंकर नामक चालक बच्ची को घर से ले जाता और छोड़ता है। गत तीन मई को शंकर छुट्टी के बाद बच्ची को स्कूल से लेकर घर के लिए निकला था।
रास्ते में सभी बच्चे वैन से उतर गए। आखिरी में मासूम वैन में बैठी हुई थी। आरोप है कि रास्ते में शंकर ने सुनसान स्थान पर वैन रोककर बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। वारदात के बाद आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
घर पहुंचकर पीड़िता ने किसी ने को कुछ नहीं बताया। बच्ची दूसरे दिन स्कूल जाने से मना करने लगी। कई दिन बीतने के बाद मां ने जब बच्ची से पूछताछ की तो उसने सारी बात बताई। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई।