फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kenyan woman gangraped many times so she jumped from the fifth floor

केन्याई युवती के साथ कई बार हुआ गैंगरेप, जान बचाने के लिए पांचवी मंजिल से कूदी 

Mon, 08 Aug 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Aug 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
 Kenyan woman gangraped many times so she jumped from the fifth floor
gangrape - फोटो : demo

महरौली इलाके में केन्याई युवती के पांचवीं मंजिल से कूदने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मजिस्ट्रेट को दिए बयान में पीड़िता ने खुलासा किया है कि उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म हुआ। 

विज्ञापन


वेश्यावृत्ति के लिए उसके ऊपर दबाव डाला जा रहा था और प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में सामूहिक दुष्कर्म की धारा जोड़कर एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केन्या की युवती हिवांगी (26, बदला हुआ नाम) को केन्या की युवती एलाईसे नजोकी और कुछ नाइजीरियन युवकों ने मकान नंबर 191, खासरा नंबर 114/2 राजपुरखुर्द विस्तार, महरौली में बंधक बनाकर रखा था। नजोकी केन्या में हिवांगी की पड़ोस में रहती थी। वह हिवांगी को नई दिल्ली स्थित चाइना एंबेसी में ऊंचे पद पर नौकरी दिलाने के बहाने भारत ले आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति के लिए बनाया गया दबाव

 Kenyan woman gangraped many times so she jumped from the fifth floor
रेप - फोटो : डेमो फोटो

यहां उसे बंधक बनाकर रखा गया था। उस पर वेश्यावृत्ति का दबाव डाला जा रहा था। 17 जुलाई को देर रात हिवांगी ने भागने का प्रयास किया। तभी घर से बाहर गए आरोपी वहां आ गए, जिस कारण खुद को बचाने के लिए वह पांचवीं मंजिल से कूद गई।

इसी दौरान महरौली थाना पुलिस भी हिवांगी को ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने हिवांगी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसके कई ऑपरेशन हुए। महरौली थाना पुलिस ने उस समय कई धाराओं में मामला दर्ज कर केन्याई युवती नजोकी को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिवांगी के हाल ही में कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान हुए। बयानों में युवती ने कहा कि उसके साथ कई बार गैंगरेप हुआ।

पुलिस ने एफआईआर में गैंगरेप की धारा जोड़कर रविवार को नाइजीरियन युवक कासिडी (28) को गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के बाद से फरार था। कासिडी दो वर्ष से भारत में रह रहा है। पुलिस उसके पासपोर्ट व वीजा की जांच कर रही है।

पीड़िता के बारे में पुलिस को ऐसे मिली जानकारी

 Kenyan woman gangraped many times so she jumped from the fifth floor
पु‌लिस - फोटो : file photo

हिवांगी ने खुद को बंधक बनाकर रखे जाने की सूचना किसी तरह केन्या में अपने अभिभावकों को दी। अभिभावकों ने केन्या में रहने वाले एक भारतीय व्यवसायी को पूरी बात बताई। 

भारतीय व्यवसायी ने महरौली इलाके में रहने वाले एक दोस्त को इसकी जानकारी देकर पुलिस से हिवांगी को मुक्त कराने के लिए कहा। केन्या एंबेसी को भी इसकी सूचना दी गई। केन्याई एंबेसी के राजनीतिक परामर्शदाता फेडरिक नडेगवा ने भी महरौली थाने में शिकायत दी।

महरौली थाना पुलिस 17 जुलाई की रात करीब एक बजे मोबाइल लोकेशन के आधार पर हिवांगी की तलाश कर रही थी।उस समय घर से बाहर गए नाइजीरियन युवक लौट आए थे। उन्होंने हिवांगी को मारने का प्रयास किया, तो वह पांचवीं मंजिल से नीचे कूद गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed