{"_id":"58a48c234f1c1b5733d868a0","slug":"kailash-satyarthi-nobel-title-stolen-case-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश सत्यार्थी के घर में चोरी का मामला: नोबेल पुरस्कार प्रशस्ति पत्र नहीं बरामद कर सकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैलाश सत्यार्थी के घर में चोरी का मामला: नोबेल पुरस्कार प्रशस्ति पत्र नहीं बरामद कर सकी पुलिस
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
कैलाश सत्यार्थी का पीस प्राइज चोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालकाजी थाना पुलिस ने नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर से चोरी हुई नोबेल पुरस्कार के साथ मिली शॉल को बरामद कर लिया है। पुलिस इसे भी बड़ी उपलब्धि बता रही है। हालांकि पुलिस को अभी नोबेल पुरस्कार का प्रशस्ति पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
दो दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने तीनों आरोपी भाइयों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पहले एक और फिर दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने शॉल को अरावली अपार्टमेंट के पास स्थित डीडीए के जंगल से मंगलवार को बरामद कर लिया। शॉल की कोर्ट में पहचान होने के बाद ही कैलाश सत्यार्थी को सौंपी जाएगी। गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर में नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका, प्रशस्ति पत्र व ज्वेलरी आदि चुराने के आरोप में तीन सगे भाई राजन उर्फ नाटा, विनोद उर्फ पिंकी और सुनील उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस इनके कब्जे से नोबेल पुरस्कार की रेप्लिका, ज्वेलरी व विदेशी करेंसी बरामद कर ली थी। आरोपियों के कब्जे से शॉल व प्रशस्ति पत्र बरामद नहीं किया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विनोद व सुनील को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हो रखी है।
विनोद 14 वर्ष जेल में रहकर आया था। नेकचलनी के चलते उसे जेल से रिहा कर दिया गया था। सुनील भी 10 वर्ष जेल में रह चुका है। इन्होंने चोरी के सामान को बांटने को लेकर हुए झगड़े में अपने साथी की हत्या कर दी थी।