फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Juvenile home did not get youths fleeing police

बाल सुधार गृह से भागे युवकों को नहीं तलाश पाई पुलिस 

Mon, 17 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 17 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Juvenile home did not get youths fleeing police
पुलिस - फोटो : demo pic

हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों में शामिल बाल सुधार गृह से भागे दो अन्य आरोपियों को पुलिस अभी नहीं पकड़ पाई है। इनमें से एक आरोपी पर गंभीर अपराधों के 16 से अधिक मुकदमें विभिन्न थानोक्षेत्रों में दर्ज है। 

विज्ञापन


उसी के साथ फरार हुआ बंगलादेशी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के  जिलों की पुलिस से भी मदद ली जा रही है।

ज्ञात हो कि गत आठ अक्तूबर को रेलवे रोड एनआईटी स्थित बाल सुधार गृह से पांच युवक अधीक्षक को बंधक बनाकर फरार हो गए थे। 

फरार होने वालों में पलवल के गांव मढनाका निवासी बिजेंद्र, फतेहपुर बिल्लौच निवासी पवन, कालिंगा भिवानी निवासी सागर, इंद्रिरा कॉलोनी गुडग़ांव निवासी गौतम उर्फ गोलू और मोहम्मद परवेज निवासी बंगलादेश शामिल थे। 
विज्ञापन


पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर अगले दिन 9 अक्तूबर को बिजेंद्र, सागर और गौतम को गुडग़ांव क इफको चौक से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया था जब तीनों एक साथ मिलकर किसी दुकान पर जूस पी रहे थे। लेकिन शातिर आरोपी पवन और 
विज्ञापन
विज्ञापन


6 गंभीर मुकदमें दर्ज है पवन पर
बाल सुधार गृह के अधीक्षक दिनेश यादव के मुताबिक फतेहपुर बिल्लौच निवासी पवन पर विभिन्न गंभीर अपराधों के 16 मुकदमें दर्ज हैं। 

जबकि मोहम्मद परवेज को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस पर पासपोर्ट एक्ट की धारा भी लगाई गई है। इनकी तलाश में पलवल, बुलंदशहर, अलीगढ़ समेत अन्य जिलों की पुलिस से भी मदद ली जा रही है। लेकिन घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी दोनों का सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed