फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Just riding the bike crushed father-daughter, child killed in tragic incident

बस ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला, हादसे में मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत

Mon, 04 Jul 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Just riding the bike crushed father-daughter, child killed in tragic incident
हादसे में मृतक बच्ची - फोटो : अमर उजाला

डाबड़ी इलाके में रविवार सुबह डीटीसी बस ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचल दिया। हादसे में दस साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलत: उड़ीसा के रहने वाले पी के दास (44) परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर 21 में रहते हैं। वह पेशे से वकील हैं और रोहिणी कोर्ट में वकालत करते हैं। 
विज्ञापन


रविवार सुबह वह अपनी दस साल की बेटी प्रतीक्षा को लेकर द्वारका सेक्टर दो में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर गए थे। जहां से वह बाइक से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से उछलकर पहिये के नीचे पहुंची बच्ची

Just riding the bike crushed father-daughter, child killed in tragic incident
हादसे की बस - फोटो : अमर उजाला

डाबड़ी फ्लाई ओवर पर पीछे से आ रही एक डीटीसी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक की पिछली सीट पर बैठी बच्ची बस के पिछले पहिये के नीचे आ गई। 

चालक जब तक बस रोक पाता बच्ची पहिए के नीचे आ गई। बस उसे कुचलते ही आगे निकल गई। हादसे में पी के दास को भी गंभीर चोट लगी है।  पुलिस ने बस को जब्त कर चालक मुढ़ेलाखुर्द निवासी राजवीर को गिरफ्तार कर लिया। 

जांच में पता चला कि बस का ब्रेक डाउन था और चालक उसे बसंत कुंज से हरिनगर डिपो की ओर ले जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय बस की रफ्तार काफी तेज थी। डाबड़ी थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed