फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Junior engineer of the Water Board defeats, was duped by false promises of jobs

जल बोर्ड का जूनियर इंजीनियर धरा, नौकरी का झांसा देकर करता था ठगी

Fri, 20 May 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Junior engineer of the Water Board defeats, was duped by false promises of jobs
गिरफ्तार - फोटो : file photo

मध्य जिला पुलिस ने भोले-भाले और बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले जल बोर्ड के जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी की पहचान गुलाबी बाग दिल्ली निवासी जगप्रवेश (32) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 1.50 लाख रुपये से पांच लाख रुपये तक वसूलता था। अपने हरकतों की वजह से आरोपी को जून 2014 में ही जलबोर्ड ने नौकरी से निलंबित कर दिया था। तभी से आरोपी ठगी कर रहा था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने कितने लोगों से ठगी की है।
विज्ञापन

 
पुलिस उपायुक्त परामादित्य ने बताया कि 12 मई को पश्चिमपुरी निवासी सिद्धार्थ मकवाना नामक शख्स ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। सिद्धार्थ ने पुलिस को बताया कि जलबोर्ड में जेई के रूप में काम करने वाले  जगप्रवेश नामक युवक ने उसे नौकरी का दिलवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदले में उसे कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया। पत्र लेकर वह जब जल बोर्ड के दफ्तर पहुंचा तो उसे नकली बताया गया। जग प्रवेश से जब अपने रुपये मांग गए तो उसने रुपये देने से भी इंकार कर दिया।


देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जेई को दबोच लिया। उसने ठगी की वारदातों को कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि  वह अनुबंध पर 2011 से जलबोर्ड जेई की नौकरी कर रहा था लेकिन 2015 में उसे निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उसने ठगी का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed