फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu student molested by bhu student arrested in delhi

जेएनयू छात्रा को छेड़ने के बाद गर्ल्स हॉस्टल में ही बैठकर खाना भी खाता था मनचला, फिर...

Thu, 06 Apr 2017 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Apr 2017 11:51 AM IST
सार

जेएनयू में जाकर छात्रा से करता था छेड़छाड़, धरा
- बाहरी होने के बावजूद छात्रा के हास्टल में पहुंच जाता था आरोपी, वहां खाना भी खाता था
- मुनिरका में रहकर सिविल सर्विसेज की कर रहा तैयारी, न्यायिक हिरासत में भेज गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।

विज्ञापन
jnu student molested by bhu student arrested in delhi

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक जेएनयू कैंपस में जाकर छेड़छाड़ करता था और बाहरी होने के बावजूद छात्रा के हॉस्टल की कैंटीन में जाकर खाना भी खाता था।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले से जेएनयू की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आरोपी जेएनयू में कैसे प्रवेश करता था, जबकि जेएनयू से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा सुमन (25, बदला हुआ नाम) जेएनयू से एमफिल कर रही है। आरोपी शैलेष (24) ने बीएचयू से एमए किया है और मुनिरका इलाके में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परचून की दुकान से करता था पीछा

jnu student molested by bhu student arrested in delhi

शैलेष जहां रहता है, वहां पास में ही परचून की दुकान है। वह अक्सर इस दुकान पर बैठता था। सुमन इस दुकान पर सप्ताह में कई बार सामान खरीदने जाती थी। शैलेष ने छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया। वह सुमन के पीछे जेएनयू भी जाने लगा।

छात्रा जिस हॉस्टल में रहती थी, आरोपी उस हॉस्टल में भी पहुंच जाता था। वहां पर्ची कटवाकर हॉस्टल की कैंटीन में छात्रा के सामने ही खाना खाता था। आरोपी रोजाना छात्रा का पीछा करने लगा।

जेएनयू प्रशासन पर भी उठे सवाल

jnu student molested by bhu student arrested in delhi

सुमन ने इसकी शिकायत वसंतकुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस से की। पुलिस ने छेड़छाड़ व घूरने का मामला दर्ज कर आरोपी शैलेष को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया।

वहां जमानती पेश न होने के कारण आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी जेएनयू में कैसे प्रवेश कर जाता था, जबकि जेएनयू से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed