{"_id":"db705a3492b99ce784f42f32c838d5c8","slug":"jim-trainer-shot-in-gazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर किसने की जिम ट्रेनर की हत्या?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर किसने की जिम ट्रेनर की हत्या?
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के गाजीपुर में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी पहचान 25 वर्षीय सुजीत के रूप में हुई है। सुजीत की मौत पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लालबहादुर शास्त्री अस्पताल पर हंगामा किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मनोहर कनौजिया का बेटा गाजीपुर मेन रोड स्थित श्मशान घाट के पास जिम ट्रेनर था। शुक्रवार शाम जिम के पास ही कुछ ऑटो रिक्शा चालकों का आपस में झगड़ा हो रहा था। सुजीत ने उन्हें समझा बुझाकर सुलह करा दी थी।
विज्ञापन
देर शाम अचानक जिम में तीन-चार बदमाश आए और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। बदमाशों ने तीन गोलियां चलाईं, जिसमें से एक सुजीत की गर्दन और दो शरीर के अन्य हिस्सों में लगीं।
विज्ञापन
इस दौरान जिम में मौजूद युवाओं ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस सुजीत को लालबहादुर शास्त्री अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।