फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jija killed brother in law for watching TV on high volume

तेज आवाज में टीवी चलाने पर साले को मार डाला

Sat, 21 Jun 2014 12:36 PM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
Jija killed brother in law for watching TV on high volume

एक मासूम बच्चा रोज की तरह टीवी पर अपने सीरियल देख रहा था पर काश उसे पता होता कि ये टीवी देखना उसके लिए ठीक नहीं है तो वो शायद उस दिन वो टीवी न देखता।

विज्ञापन


टीवी देखने की कीमत वो भी तेज आवाज में उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी ये बात तो उसके खयाल में भी नहीं आई होगी। एक ऐसी ही घटना दिल्ली के निहाल विहार में घटी है।
विज्ञापन


दिल्ली के निहाल विहार में बृहस्पतिवार रात तेज आवाज में टीवी चलाने की बात से नाराज एक युवक ने अपने 11 साल के साले जयराम की हत्या कर दी।

सिलबट्टे से सिर पर मारकर कर दी हत्या

Jija killed brother in law for watching TV on high volume

तेज आवाज में टीवी चलाना एक बच्चे के लिए मौत का सबब बन गया। दिल्ली के निहाल विहार में बृहस्पतिवार रात इसी बात से नाराज एक युवक ने सिलबट्टे से सिर पर प्रहार कर 11 साल के अपने साले जयराम की हत्या कर दी।

वारदात के बाद से आरोपी जीजा हरिश्चंद सिंह (32) फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें मोतिहारी (बिहार) रवाना हो गई हैं। जयराम के तेज आवाज में टीवी चलाने से हरिश्चंद नाराज रहता था।

कत्ल करके जीजा फरार

Jija killed brother in law for watching TV on high volume
पुलिस से मिलि जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात 11:30 बजे सूचना मिली कि निलौठी निवासी जयराम की सिलबट्टे से हत्या कर दी गई है। वह तीसरी कक्षा में पढ़ता था।

मौके पर खून से सना सिलबट्टा रखा हुआ था। मृत बच्चे के पिता कृष्णानंद ने बताया कि वह और उसकी पत्नी एक फैक्टरी में काम करते हैं।

घर पर जयराम और हरिश्चंद रहते थे। बृहस्पतिवार रात काम से लौटे तो देखा दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। ताला तोड़कर दोनों अंदर पहुंचे तो खून से लथपथ बेटे का शव पड़ा था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि हरिश्चंद को अंतिम बार बृहस्पतिवार करीब एक बजे दरवाजा बंद कर जाते हुए देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed