फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jharkhand girls rapes in delhi

झारखंड की दो छात्राओं को जूस पिलाकर रेप

Sun, 08 Jun 2014 03:24 AM IST
Updated Sun, 08 Jun 2014 03:24 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand girls rapes in delhi

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में झारखंड की दो छात्राओं को नशीला पदार्थ मिला जूस पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार शाम को दोनों रांची जाने के लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर आई थीं।

विज्ञापन


टिकट कन्फर्म न होने के कारण वह ट्रेन पर सवार नहीं हो पाईं। इस दौरान खुद को झारखंड का बताने वाला एक युवक दोनों को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दूसरी ट्रेन पकड़वाने की बात कहकर उन्हें अपने साथ ऑटो से ले गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को न्यू उस्मानपुर इलाके में अलग-अलग स्थान पर दोनों सड़क में बेहोशी की हालत में मिलीं। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस युवती द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो में बैठा कर लेकर गया

Jharkhand girls rapes in delhi

पुलिस के मुताबिक रांची (झारखंड) निवासी 20 वर्षीय मीना व 23 वर्षीय सपना (बदला हुआ नाम) ने गुड़गांव स्थित एक चर्च सोसायटी से बैचलर ऑफ थियोलॉजी में तीन साल का कोर्स किया है। पढ़ाई के दौरान दोनों पेइंग गेस्ट के रूप में दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में रहती थीं।

पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों झारखंड लौट गई थी। 3 जून को पेपर देने के लिए दोनों दिल्ली आईं। 5 जून को उन्हें वापस लौटना था। दोनों आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं, लेकिन दोनों का टिकट कन्फर्म नहीं होने के कारण ट्रेन में सवार नहीं हो पाईं।

इस दौरान रेलवे स्टेशन पर 25 वर्षीय एक युवक मिला। उसने खुद को हजारीबाग (झारखंड) का बताते हुए दोनों को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दूसरी ट्रेन में बैठाने की बात कही।

रास्तें में किया जूस ऑफर और...

Jharkhand girls rapes in delhi

युवक ने दोनों को रेलवे स्टेशन के बाहर एक ऑटो में बैठा लिया। ऑटो में चालक के अलावा एक अन्य शख्स भी मौजूद था। रास्ते में बातचीत के दौरान युवक ने युवतियों को जूस ऑफर किया, जिसे पीते ही उनका सिर घूमने लगा। शुक्रवार को जीटीबी अस्पताल में उन्हें होश आया।

उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों युवतियां सुबह के समय बेहोशी की हालत में न्यू उस्मानपुर पुश्ता रोड व उससे कुछ दूरी पर मिलीं।

पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। बताया गया है कि आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद दोनों को फेंक दिया। हालांकि दोनों के साथ गैंगरेप हुआ है या नहीं, पुलिस अधिकारी इस बारे में बोलने को तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed