फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jewelry-cash theft of millions of banquet hall.

बैंक्वेट हॉल से लाखों के जेवर-कैश-मोबाइल चोरी

Tue, 18 Nov 2014 01:51 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 18 Nov 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jewelry-cash theft of millions of banquet hall.

बुंलदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल सगाई समारोह से बैग चोरी कर लिया गया। बैग में करीब सवा तीन लाख कीमत की ज्वेलरी, कैश और तीन महंगे मोबाइल थे। सगाई गांधीनगर में रहने वाले कुणाल सागर की थी।

विज्ञापन


कुणाल बुलंदशहर गुलावठी सीएचसी में कार्यरत डॉक्टर अनुराग सागर के भाई हैं। बैग चोरी होने के दौरान हॉल में कई बार लाइट गई थी।

12 साल के एक बालक पर बैग चोरी का संदेह है। इस संबंध में कविनगर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


डॉक्टर अनुराग ने बताया कि घटना रविवार रात 11 और 12 बजे के बीच हुई। वे लड़की को देने केजेवर और कैश लाए थे, जो एक बैग में रखा हुआ था। बैग में तीन मोबाइल भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कीवाले दिल्ली से आए हुए थे। जिस हॉल में बैग रखा हुआ था उसकी लाइट 11 और 12 बजे के बीच में कई बार गुल हुई। इसकी शिकायत बैंक्वेट हॉल के मैनेजर से भी कई गई, मगर कोई रिस्पांस नहीं मिला।


इसी दौरान बैग गायब हो गया। उन्होंने कंट्रोल रूम में कॉल की और सोमवार को कविनगर पुलिस को सूचना दी। उन्हें 12 साल के बालक पर संदेह है, जो संदिग्ध लग रहा था।

सीसीटीवी फुटेज में वह दिख सकता है। कविनगर एसएचओ ने बताया कि चोर की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed