{"_id":"58766a394f1c1b577fba9c4f","slug":"jewelery-loot-in-film-special-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर लूटे जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर लूटे जेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
बाइक लूट
- फोटो : बाइक लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गुजरात के एक ज्वेलर के कर्मचारियों से लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर बदमाशों ने दोनों कर्मचारियों को तलाशी के बहाने रोक लिया। उनको अपना आईकार्ड भी दिखाया। फिर जबरन जेवरात से भरे दो पैकेट लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गुजरात के सेठ अमृत भाई का दिल्ली के अलावा गुजरात व मुंबई में कारोबार है। गुजरात से माल तैयार होकर पर्सल के जरिये दिल्ली आता है। दिल्ली में पार्सल को लेकर कैश लेने के लिए उन्होंने दीपक व विमल नाम के दो कर्मचारियों को रखा हुआ है। 30 दिसंबर को 11 पार्सल दिल्ली पहुंचे। इनको अलग-अलग जगह पर पहुंचाना था।
विज्ञापन
दीपक और विमल पार्सलों को लेकर ऑटो से निकले। आजाद मार्केट होते हुए दोनों जैसे जी देशबंधु गुप्ता रोड पर पहुंचे चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर तलाशी देने के लिए कहा। दीपक ने कहा कि वह थाने में ही तलाशी देगा। इस पर आरोपी भड़क गए और दो पार्सल लेकर बाइक से फरार हो गए। 10 जनवरी को सेठ अमृत के दिल्ली पहुंचने पर देशबंधु गुप्ता रोड थाने में मामले की शिकायत की गई।
विज्ञापन