जामिया की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, फीस के कारण हॉस्टल से निकाला था बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी से बीडीएस की पढ़ाई कर रही छात्रा ने मंगलवार रात को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
बताया जा रहा है कि छात्रा हॉस्टल की फीस नहीं भर पा रही थी। इस कारण उसे हॉस्टल से निकाल दिया था। तभी से वह परेशान रहने लगी थी। वह पिछले तीन-चार दिन से जामिया नगर में रहने वाले अपने दोस्त के पास रह रही थी।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांव दंतोसी जिला संभल (यूपी) की रहने वाली छात्रा हिना पैकर (28) जामिया मिलिया इस्लामिया से बीडीएस कर रही थी।
उसकी पढ़ाई पूरी हो गई थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे करीब डेढ़ महीने का एक कोर्स करना था। बीडीएस की पढ़ाई के बाद ये कोर्स जरूरी होता है। उसके लिए उसे हॉस्टल में रहना था।
छात्रा ने चुन्नी के जरिये पंखे से लटकर दी जान
मगर वह हॉस्टल की 30 हजार फीस जमा नहीं कर पा रही थी। इस कारण उसे हॉस्टल से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह शाहीन बाग, जामिया नगर में रहने वाले गुलजार अहमद जैदी के पास रहने आ गई थी।
तीन-चार से वह यहीं से यूनिवर्सिटी जाती थी। मंगलवार रात को उसने चुन्नी के जरिए पंखे से फांसी लगा ली। रात करीब साढ़े बारह बजे जैदी की नींद खुली तो उसने हिना को नीचे उतारा और पुलिस का इसकी सूचना दी।
पुलिस ने उसे होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुलजार अहमद ने बताया है कि वह हॉस्टल की फीस जमा न कराने पाने को लेकर परेशान रहने लगी थी।
गुलजार अहमद ने ये भी बताया है कि उसे हॉस्टल में करीब डेढ़ महीने रहना था, जबकि हॉस्टल वाले छह महीने की फीस जमा करने के लिए कह रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को लेकर संभल, यूपी ले गए थे। जामिया नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।