{"_id":"59f1d0c14f1c1b71548b92c1","slug":"jail-for-ten-years-to-the-rape-culprit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के दोषी को हुई 10 साल की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के दोषी को हुई 10 साल की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत ने 10 साल कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। थाना सूरजकुंड में 9 सितंबर 2016 को दर्ज मामले के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह और उसका पति दोनों मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान उनकी सात साल की बेटी घर पर रहती थी। 9 सितंबर की शाम जब दोनों काम से लौटे तो देखा कि अंदर उसकी बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाला ओमप्रकाश उर्फ मल्ला गलत काम कर रहा था। इस पर दोनों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ओमप्रकाश के खिलाफ 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला अदालत में विचाराधीन था, जिसमें बुधवार को सजा सुनाई गई। ब्यूरो
विज्ञापन