{"_id":"96b8aaceda645dd742c9f169ae4c9210","slug":"isro-scientist-blames-ex-dgp-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डीजीपी ने झूठे मुकदमे में फंसाया!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व डीजीपी ने झूठे मुकदमे में फंसाया!
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Jan 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नांबी नारायण ने गुजरात के पूर्व डीजीपी आरबी श्रीकुमार के खिलाफ मानहानि याचिका दायर की है। नारायण इसरो के महत्वाकांक्षी क्रायोजेनिक मिशन का हिस्सा रहे हैं। उनका आरोप है कि गुप्तचर विभाग प्रमुख श्रीकुमार ने जासूसी के झूठे आरोपों में फंसाया था।
विज्ञापन
इसरो में कार्यकाल के दौरान नारायण पर जासूसी के आरोपों में मुकदमा चला था। सुप्रीम कोर्ट ने आरोपों को खारिज करते हुए नारायण को बरी कर दिया था।
याचिकाकर्ता का आरोप है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी श्रीकुमार ने उनकी छवि खराब करने के लिए झूठा बयान दिया। नांबी नारायण की याचिका पर एमएम नविता कुमारी के समक्ष 13 फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
बता दें कि गत वर्ष श्रीकुमार ने 1994 के इसरो जासूसी मामले में नांबी नारायण, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी के खिलाफ अदालत में शिकायत दायर की थी। इस शिकायत पर एमएम आकाश जैन के समक्ष शनिवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन