फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ISIS militants sent to NIA custody

एनआईए ने आईएसआईएस के आतंकियों को रिमांड पर भेजा 

Tue, 10 May 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
ISIS militants sent to NIA custody
गिरफ्तार आतंकी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

आईएसआईएस के छह कथित आंतकियों को अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकियों के रिमांड के लिये कोर्ट में अर्जी दायर की थी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक विशेष एनआईए जज अमरनाथ ने मोहम्मद अजीमुशान, मोहम्मद ओसामा, अखलाक उर रहमान, मीराज, मोहसिन इब्राहिम सैयद व मोहम्मद मुश्ताक से पूछताछ के लिये तीन दिन का रिमांड एनआईए को दिया है।
विज्ञापन


एनआईए ने अपनी अर्जी में कहा कि मामले की जांच नाजुक दौर में है और केस की जांच दिल्ली पुलिस से उसे सौंपी गई है। एजेंसी ने कहा कि आतंकी साजिश का खुलासा करने के लिये इन आतंकियों व अन्य आतंकियों से आमने सामने पूछताछ करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने इन छह कथित आतंकियों को आईएसआईएस से रिश्तों के आरोप में गिरफ्तार किया था। गृह मंत्रालय ने बाद में मामले की जांच एनआईए को सौंप दी थी।  एनआईए ने कहा कि इन आरोपियों से लखनऊ व देवबंद में आईएसआईएस के अन्य सदस्यों से हुई मुलाकात व साजिश के संबंध में कई सवाल पूछे जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed