{"_id":"5849ac7a4f1c1b732a448868","slug":"isi-was-already-aware-of-nabha-jail-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसआई को पहले से थी नाभा जेल ब्रेक होने की जानकारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएसआई को पहले से थी नाभा जेल ब्रेक होने की जानकारी
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Dec 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को पंजाब के नाभा जेल ब्रेक होने की पहले से जानकारी थी। आईएसआई ने जेल तोड़ने के लिए खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (केएलएफ) प्रमुख हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू समेत सभी आरोपियों को हर संभव सहायता पहुंचाने का आश्वासन दिया था। मिंटू से पूछताछ में ये खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
स्पेशल पुलिस ने उसे फिर से सात दिन की रिमांड पर ले रखा है। खुफिया एजेंसियां यह जानने में लगी हैं कि नाभा जेल ब्रेक में आईएसआई का हाथ तो नहीं है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मिंटू से खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त रूप से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि वह हर रोज नाभा जेल से करीब छह से सात बार पाकिस्तान में बैठे अपने साथी हैप्पी से बात करता था। हैप्पी आईएसआई के संरक्षण में लाहौर में है। आईएसआई उसे वित्तीय समेत हर तरह की सहायता मुहैया करा रही है।
विज्ञापन
हैप्पी ने मिंटू के कहने पर आईएसआई आकाओं को नाभा जेल को तोड़ने की साजिश के बारे में बताया था। स्पेशल सेल अधिकारियों ने बताया कि मिंटू की निशानदेही पर मुंबई व गोवा में उन जगहों की पहचान करनी है, जहां मिंटू को जाना था।
कश्मीर सिंह की तलाश
मिंटू से पूछताछ के बाद स्पेशल सेल की टीमें फरार कश्मीर सिंह की तलाश कर रही हैं। दिल्ली पुलिस की कई टीमें उत्तराखंड व यूपी में छापेमारी कर रही हैं। स्पेशल सेल अधिकारियों को आशंका है कि कश्मीर सिंह दिल्ली से फरार होकर उत्तराखंड में पहुंच गया है। गौरतलब है कि हरमिंदर सिंह मिंटू व कश्मीर सिंह चार अन्य गैंगस्टर के साथ नाभा जेल से फरार होने में कामयाब हो गए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मिंटू को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की पार्किंग से गिरफ्तार किया था।