फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ISI was already aware of Nabha jail break

आईएसआई को पहले से थी नाभा जेल ब्रेक होने की जानकारी

Fri, 09 Dec 2016 11:46 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
ISI was already aware of Nabha jail break
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : amar ujala

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को पंजाब के नाभा जेल ब्रेक होने की पहले से जानकारी थी। आईएसआई ने जेल तोड़ने के लिए खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (केएलएफ) प्रमुख हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू समेत सभी आरोपियों को हर संभव सहायता पहुंचाने का आश्वासन दिया था। मिंटू से पूछताछ में ये खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


स्पेशल पुलिस ने उसे फिर से सात दिन की रिमांड पर ले रखा है। खुफिया एजेंसियां यह जानने में लगी हैं कि नाभा जेल ब्रेक में आईएसआई का हाथ तो नहीं है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मिंटू से खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त रूप से पूछताछ की थी।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि वह हर रोज नाभा जेल से करीब छह से सात बार पाकिस्तान में बैठे अपने साथी हैप्पी से बात करता था। हैप्पी आईएसआई के संरक्षण में लाहौर में है। आईएसआई उसे वित्तीय समेत हर तरह की सहायता मुहैया करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैप्पी ने मिंटू के कहने पर आईएसआई आकाओं को नाभा जेल को तोड़ने की साजिश के बारे में बताया था। स्पेशल सेल अधिकारियों ने बताया कि मिंटू की निशानदेही पर मुंबई व गोवा में उन जगहों की पहचान करनी है, जहां मिंटू को जाना था।


कश्मीर सिंह की तलाश 
मिंटू से पूछताछ के बाद स्पेशल सेल की टीमें फरार कश्मीर सिंह की तलाश कर रही हैं। दिल्ली पुलिस की कई टीमें उत्तराखंड व यूपी में छापेमारी कर रही हैं। स्पेशल सेल अधिकारियों को आशंका है कि कश्मीर सिंह दिल्ली से फरार होकर उत्तराखंड में पहुंच गया है। गौरतलब है कि हरमिंदर सिंह मिंटू व कश्मीर सिंह चार अन्य गैंगस्टर के साथ नाभा जेल से फरार होने में कामयाब हो गए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मिंटू को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की पार्किंग से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed