फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IS 14 militants reportedly remain in prison, court rejects bail

जेल में ही रहेंगे आईएस के आतंकी, कोर्ट ने खारिज की जमानत

Tue, 24 May 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
IS 14 militants reportedly remain in prison, court rejects bail
आईएस के आतंकी - फोटो : PTI
आईएसआईएस के 14 कथित आंतकियों की जमानत याचिका सोमवार को विशेष एनआईए अदालत ने खारिज कर दी। आरोपियों ने तय समय के भीतर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के चार्जशीट दाखिल न करने और जांच की अवधि आगे न बढ़ाए जाने का हवाला देते हुए जमानत देने की मांग की थी। 
विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित विशेष एनआईए जज ने आईएस के 14 कथित आतंकियों की जमानत याचिका बचाव व अभियोजन की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को खारिज कर दी। 

एनआईए ने मोहम्मद नफीस खान व मोहम्मद शरीफ मोइनुद्दीन को 22 जनवरी व अबू अनस, मोहम्मद अफजल, सुहेल अहमद मोहम्मद अलीम, आसिफ अली, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद इमरान खान, सैयद मुजाहिद, मोहम्मद उबैदुल्लाह खान, मुद्दबीर मुश्ताक शेख, नजमुल हुदा व अब्दुल अहद को 23 जनवरी 2016 को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी द्वारा 120 दिनों में जांच पूरी न किये जाने का हवाला देते हुये जमानत देने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed