फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IPL student took a speculative, would call after booking online

आईपीएल में छात्र लगाते थे सट्टा, कॉल के बाद ऑनलाइन होती थी बुकिंग

Wed, 18 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 18 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
IPL student took a speculative, would call after booking online
आईपीएल सट्टा

आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरोह का पुलिस ने सोमवार रात पर्दाफाश कर दिया। नॉलेज पार्क क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह नॉलेज पार्क क्षेत्र में छात्रों से संपर्क कर सट्टा लगवाता था।

विज्ञापन


नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने पकड़े गए गिरोह के सदस्यों से 15 मोबाइल और 11 हजार रुपये नगदी समेत दो लैपटॉप बरामद किए। पुलिस ने देर रात प्रवीन, गौरव और दिलीप उर्फ टोनू को गिरफ्तार किया। तीनों खुर्जा (बुलंदशहर) के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आईपीएल शुरू होते ही गिरोह ऑनलाइन सट्टे का काम शुरू कर देता था। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष भी गिरोह को खुर्जा पुलिस ने आईपीएल के दौरान गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद गिरोह के सदस्यों ने ग्रेटर नोएडा में सट्टे का काम शुरू कर दिया। गिरोह केवल ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क क्षेत्र के छात्रों को ही निशाना नहीं बनाता था। सिकंदराबाद, खुर्जा, बुलंदशहर, मेरठ, नोएडा और दिल्ली में भी सट्टेबाजी के तार फैले हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कई वर्षों से गिरोह इस कारोबार को चला रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच शुरू होने के पहले और बीच में मोबाइल पर सट्टा लगाने वाले इन्हें फोन कर अपनी राशि लगाने की बात कहते थे। गिरोह के सदस्य इंटरनेट के जरिये ऑनलाइन बुकिंग करते थे, जिसमें मैच के अलावा, रन बनाने और विकेट लेने के साथ-साथ प्रत्येक ओवर या बॉल पर सट्टा लगताथा। वहीं, बैट्समैन के ऑरेंज कैप, गेंदबाजों के लिए वाइलेट कैप के लिए भी सट्टा लगता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed