फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Investigation has stopped firing at police

वाहनों की जांच को रोका तो पुलिस पर ही कर दी फायरिंग

Sat, 24 Dec 2016 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 24 Dec 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
Investigation has stopped firing at police
पुल‌िस पर गोली चलाने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर एक कार सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हालांकि हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, कार नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।

विज्ञापन


नोटबंदी के बाद नई व पुरानी करेंसी के इधर से उधर ले जाए जाने वालों पर नजर रखने के लिए गुरुग्राम पुलिस शहर के बाहरी रास्तों पर चौकसी बरत रही है। इसी के तहत ग्वाल पहाड़ी चौकी के प्रभारी एसआई रज्जाक खान अपनी टीम के साथ बुधवार रात गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित ग्वाल पहाड़ी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब 9:30 बजे गुरुग्राम से फरीदाबाद की ओर से एक तेज रफ्तार कार आती हुई दिखाई दी। इस दौरान पुलिस ने नाकाबंदी कर कार सवार को रुकने का इशारा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक गाड़ी रोक कर कार से नीचे उतरा। जब तक पुलिस टीम कुछ समझ पाती, तब तक युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। टीम प्रभारी रज्जाक खान ने युवक के हाथ से रिवाल्वर छीन लिया। जबकि युवक अपना हाथ छुड़ाकर कार में बैठकर दिल्ली की ओर फरार हो गया। पुलिस टीम तत्काल हरकत में आई और कार नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।


लिस ने आरोपी बिल्लू को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसकी कार भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सीपीआरओ एसीपी मनीष सहगल ने बताया कि आरोपी दिल्ली के फतेहपुर बेरी के माडी गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ बिल्लू है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed