फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   international kabaddi player got murdered in faridabad

इंटरनेशनल खिलाड़ी की तेजधार हथियार से हत्या

Tue, 29 Apr 2014 08:31 AM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
international kabaddi player got murdered in faridabad

फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के गांव दयालपुर में रविवार रात को कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजेंद्र उर्फ सरदार की हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। देर शाम तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। विजेंद्र 2008 में पंजाब में हुए कबड्डी वर्ल्ड कप और 2009 में बांग्लादेश खेलने गई भारतीय टीम का हिस्सा बना था।।
विज्ञापन


खिलाड़ी की हत्या से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मृतक खिलाड़ी गांव में ही जिम चलाता था।

छोड़नी पड़ी थी नौकरी

international kabaddi player got murdered in faridabad

घटना दयालपुर गांव में रविवार रात करीब नौ बजे की है। करीब 38 वर्षीय विजेंद्र उर्फ सरदार अपने परिवार के साथ इसी गांव में रहता था।

वह करीब दो वर्ष पहले तक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल था, लेकिन बाद में गांव में हुई आपसी रंजिश में उसका नाम कुछ मामलों में आ गया था, जिसके बाद उसे नौकरी छोड़नी पड़ी। फिलहाल वह गांव में घर के पास ही जिम चलाता था।

पुलिस के मुताबिक, मृतक विजेंद्र के भाई राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दूसरे भाई रोहताश के साथ खेतीबाड़ी करता है। रविवार रात को दोनों घर के बाहर कुछ काम कर रहे थे, इसी दौरान विजेंद्र के कमरे से चीखने की आवाज आई।

भाइयों पर भी किया हमला

international kabaddi player got murdered in faridabad

दोनों ने जाकर देखा तो करीब 7-8 लोग विजेंद्र पर तेजधार हथियारों से हमला कर रहे थे। दोनों ने बचाने का प्रयास किया, तो उन पर भी हमला करने की कोशिश की गई, जिस पर दोनों भाग खडे़ हुए। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।

परिजनों ने विजेंद्र को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएचओ व अन्य अधिकारी अपनी टीम के साथ रात में मौके पर पहुंचे।

पुलिस पूछताछ में मृतक के भाई राजेंद्र ने आरोप लगाया कि गांव में ही रहने वाले हरियाणा पुलिस के सिपाही कालू से विजेंद्र की रंजिश चल रही है। बताया गया है कि कालू हिसार में कार्यरत है।

विज्ञापन

पहले भी हो चुका था हमला

international kabaddi player got murdered in faridabad

8 मार्च, 2012 को कालू और उसके परिवार के कुछ लोगों ने विजेंद्र पर जानलेवा हमला किया था। इसमें विजेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था, यह मामला अदालत में विचाराधीन है।

बताया गया है कि सोमवार को इस मामले में फैसला आने की संभावना थी। राजेंद्र का आरोप है कि इसी को लेकर उसके भाई की हत्या की गई है। राजेंद्र ने कालू, उसके बेटे ललित, भाई यशपाल, भतीजे कपिल, अमित और रिश्तेदार संजीव व अजय को नामजद कराया है।

थाना सदर बल्लभगढ़ के इंचार्ज जसदीप सिंह रंधावा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष ने सात लोगों का नाम लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को मृतक विजेंद्र के भाई राजेंद्र ने बताया कि हमलावर कोर्ट केस में सुलह करने की बात कहकर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed