{"_id":"0062cd97950a41602db64567be4ffec9","slug":"international-female-weight-lifters-receiving-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय महिला वेटलिफ्टर को मिल रही धमकियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्राष्ट्रीय महिला वेटलिफ्टर को मिल रही धमकियां
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 09 Jun 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
वेट लिफ्टिंग की अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी सुशीला ने अपने पूर्व प्रेमी से जान का खतरा जताते हुए मोदीनगर कोतवाली में तहरीर दी है। मूल रूप सेे बड़ौत निवासी सुशीला पिछले कुछ समय से मोदीनगर में रहकर एक जिम में वेट लिफ्टिंग की ट्रेनिंग ले रही है।
विज्ञापन
रविवार को कोतवाली में दी गई तहरीर में सुशीला ने बताया कि पूर्व में उसके अपने कोच से प्रेम संबंध हो गए थे। जो कुछ समय पश्चात खत्म हो गए। आरोप है कि अब जब उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर ख्याति मिल रही है तो कोच उससे संबंध बनाए रखना चाहता है, जो उसे मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
सुशीला का कहना है कि अब उसका पूर्व प्रेमी जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह कहता है कि एक गोली पर उसका नाम लिख दिया है, संबंध नहीं रखे तो इसी गोली से उसकी जान ले लेगा। उत्तर प्रदेश वेट लिफ्टिंग फेडरेशन के पूर्व महासचिव विजय शर्मा का कहना है कि सुशीला तीन बार विदेश जाकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार ले चुकी है।
विज्ञापन