{"_id":"5a621b6a4f1c1b86268b53fa","slug":"international-boxer-murder-case-in-noida-case-murder-was-planned-by-watching-hindi-fil","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज जितेंद्र मान की हत्या का मामला: दृश्यम् फिल्म देखकर रची थी साजिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज जितेंद्र मान की हत्या का मामला: दृश्यम् फिल्म देखकर रची थी साजिश
जेपी शर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 20 Jan 2018 09:52 AM IST
सार
वारदात के बाद मोबाइल लोकेशन वाले स्थान पर लोनी पहुंची युवती
ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एवीजे हाइट्स सोसायटी में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज जितेंद्र मान की हत्या मेें आरोपियों से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने फिल्म दृश्यम् देखकर वारदात की योजना तैयार की थी।
फिल्म में भी युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक की हत्या होती है और वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने की कहानी दिखाई गई है। मुक्केबाज की हत्या के बाद भी युवती पुलिस को गुमराह करने के लिए लोनी पहुंची थी और वहां लोगों को अपनी मौजूदगी दिखाने को बातचीत भी की थी।
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि मीट कारोबारी इमरान ने अपने कर्मचारी नफीस को गर्लफ्रेंड (हत्यारोपी युवती) का मोबाइल फोन देकर अलग-अलग स्थानों पर जाने को कहा था। जिससे मोबाइल के लोकेशन से पुलिस गुमराह हो और युवती पर शक न जाए। आरोपी नफीस घटना के दौरान लोनी स्थित अपने रिश्तेदारों के पास चला गया था।
विज्ञापन
जितेंद्र मान की हत्या करने के बाद युवती ने नफीस से पूछा कि वह कहां गया था और कितनी देर रहा था। नफीस ने उसे अपनी लोकेशन की जानकारी देते हुए बताया कि वह वहां डेढ़ घंटे रहा था।
वहीं मामले में पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। सूत्रों का कहना है कि जेल में दोनों देर रात तक नहीं सो पाए। जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती को महिला बैरक व इमरान को पुरुष बैरक में रखा है। दोनों जेल में खाना समय पर खा लिया।
‘मैडम बिजी हैं, फोन चार्जिंग पर लगा है’
लोनी में युवती के मोबाइल पर जो कॉल आईं थीं वह नफीस ने रिसीव की थीं। सभी से उसने मैडम के बिजी होने हैं और फोन चार्जिंग पर लगाए जाने की बात कही। वारदात के बाद युवती भी लोनी उसी स्थान पर पहुंची।
वहां उसने अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए कई लोगों से बात की। इसके पीछे उसका मकसद यह था कि पुलिस अगर बाद में पूछताछ करने पहुंचे तो वहां के लोग कह सकें कि यह युवती यहां आई थी, क्योंकि दिन और तारीख आमतौर पर लोग याद नहीं रख पाते। दृश्यम फिल्म भी इसी तरह से पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया है।
दूध या कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देने की दी सलाह
पुलिस को युवती के मोबाइल से वारदात की साजिश की रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें मीट कारोबारी इमरान युवती से मुक्केबाज को दूध या कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देने को कह रहा है। इस पर युवती कह रही है कि इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
वह मुक्केबाज को इसकी भनक नहीं लगने देगी कि वह उसकी हत्या करने आई है और मौका मिलते ही गोली चला देगी। वहीं, युवती ने फिंगर प्रिंट से बचने के लिए ग्लब्स खरीदने की बात कही, तो आरोपी ने कहा कि उसे ग्लब्स पहने जाते देखकर कोई शक कर सकता है।
वहीं, सीसीटीवी से बचने की सलाह भी मीट कारोबारी युवती को दे रहा है। इस पर युवती कह रही है कि सोसायटी के सीसीटीवी घटिया हैं, उसमेें कुछ नहीं दिखता। फिर भी वह सीढ़ीयों के रास्ते आएगी जाएगी और कैप पहने रहेगी और सीसीटीवी की तरह नहीं देखेगी।
5 और 9 जनवरी को थी वारदात को अंजाम देने की तैयारी
पूछताछ में आरोपियों ने बताय कि पहले 5 जनवरी को वारदात को अंजाम देने की तैयारी थी। हालांकि उस दिन युवती के फ्लैट में काम करने वाली घरेलू सहायिका के सुबह देरी कर देने के कारण वह समय पर घर से नहीं निकल पाई।
इसके बाद 9 जनवरी को चैटिंग से मैसेज भेजने के बाद मुक्केबाज का जवाब देर में मिला। इसके चलते 10 जनवरी को वारदात को अंजाम दिया गया। उधर आरोपी युवती ने पुलिस को इमरान से निकाह की जानकारी दी है, लेकिन इमरान ने निकाह से इंकार किया है।