{"_id":"588ca1e24f1c1bbb7ecf79b3","slug":"insurance-policy-in-the-name-of-25-million-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा पॉलिसी के नाम पर 25 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमा पॉलिसी के नाम पर 25 लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 29 Jan 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा पॉलिसी के नाम पर एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अनिल कुमार शर्मा चकरपुर के सरस्वती विहार में रहते हैं। थाना डीएलएफ सेक्टर-29 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डीएलएफ फेज-4 स्थित एक बीमा कंपनी के ऑफिस से उन्होंने पॉलिसी ली थी। आरोप है कि पॉलिसी कराने के बाद उनके यहां फोन आया और बताया गया कि जो पॉलिसी कराई गई है उसकी रकम बढ़ गई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि फाइल चार्ज के नाम पर कई बार में उन्होंने करीब 25 लाख रुपये जमा कर दिए। बाद में जब पीड़ित को ठगे जाने का अहसास हुआ, तो उसने इस मामले में पॉलिसी के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई विनोद ने बताया कि ओम प्रकाश, नेहा व राममूर्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पॉलिसी के फाइल चार्ज के जरिये रकम बढ़ाने का मामला है। इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। कई बार में शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए अकाउंट में पैसे जमा किए गए हैं।