फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   instead of fifty lakhs man gave his audi car

फिरौती में न कैश दिया न सोना, दी कुछ ऐसी चीज जो कर देगी हैरान

Tue, 22 Aug 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 22 Aug 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
instead of fifty lakhs man gave his audi car
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-17 अपराध शाखा ने सोमवार को फिरौती मांगने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से फिरौती में ली गई ऑडी गाड़ी भी उसके गांव से बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-17 अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र चौहान की टीम को सेक्टर-5 थाने में दर्ज उक्त मामले की जांच सौंपी गई थी। यह मामला मनीष भारद्वाज ने जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने के संबंध में दर्ज कराया था।
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान पाया गया कि मनीष भारद्वाज सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामले में जेल में बंद था। इसी दौरान भोंडसी जेल में ही गुरुग्राम निवासी बिन्दर गुर्जर, विजय भारद्वाज और मित्राऊ निवासी मंजीत महाल भी बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में रहते हुए 50 लाख के बदले ऑडी कार दी

instead of fifty lakhs man gave his audi car
demo pic

बिंदर गुर्जर, विजय भारद्वाज व मंजीत महाल द्वारा मनीष भारद्वाज को जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग की थी।

जिस पर मनीष भारद्वाज ने जेल में रहते हुए ही 50 लाख रुपये के बदले अपनी ऑडी कार मंजीत महाल के गांव मित्राऊ में गाड़ी बेचने के शपथ-पत्र सहित भिजवा दी थी।

इस मामले में इंस्पेक्टर नरेंद्र चौहान ने कार्रवाई करते हुए 19 अगस्त को मंजीत महाल को अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उसके गांव से फिरोती में ली गई ऑडी गाड़ी को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस विजय भारद्वाज को 9 अगस्त को ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed