{"_id":"61d3c4a404efdc30ce01009f","slug":"instagram-friends-misdeed-with-girl-married-while-pregnant-but-later-on-left-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर की शादी बाद में छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर की शादी बाद में छोड़ा
Tue, 04 Jan 2022 09:23 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 04 Jan 2022 09:23 AM IST
सार
आरोप है कि कुछ दिन साथ में रहने के बाद आरोपी ने उसे छोड़ दिया। जब भी पीड़िता ने उसे कॉल की, आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक युवती ने अपने ही कथित पति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि 28 वर्षीय युवक ने पहले उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने डर की वजह से उसके साथ शादी रचाने का नाटक किया। कुछ दिन साथ में रहने के बाद आरोपी ने जबरन युवती का गर्भपात करवा दिया। इसके बाद युवक ने उसे छोड़ दिया। पीड़िता के कॉल करने पर आरोपी उसे धमका रहा था। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सपना, 21 साल (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ दरियागंज इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। युवती पत्राचार से पढ़ाई कर रही है। कुछ समय पूर्व सपना की इंस्टाग्राम पर एक युवक से पहचान हुई थी। दोनों के बातचीत होने लगी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार कर मिलना भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी शादी करने की बात करने लगा। इसके बाद आरोपी अक्सर उसके साथ संबंध बनाने लगा। सपना गर्भवती हो गई। उसने आरोपी पर जल्द शादी करने की बात की तो वह टालने लगा। पुलिस से शिकायत की बात पर वह डर गया और उसने जग दिखावे के लिए उससे शादी कर एक मकान भी किराए पर ले लिया। कुछ दिन साथ में रहने के बाद आरोपी ने सपना को गर्भपात कराने के लिए राजी कर लिया।
विज्ञापन