फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inspector's son commits suicide

दरोगा के बेटे ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 04 Jun 2014 11:40 PM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Wed, 04 Jun 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
Inspector's son commits suicide

उखलारसी में बुधवार सुबह बीएड स्टूडेंट जितेंद्र ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से कोई सुसाइट नोट न मिलने से कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है। जितेंद्र के पिता अमर सिंह यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं और इटावा मेें तैनात हैं।

विज्ञापन


अमर सिंह के परिवार में पत्नी आशा, एक बेटा जितेंद्र उर्फ मिंटू और बेटी अनीता थे। जितेंद्र (22) दुहाई मुरादनगर स्थित आईएमआर कालेज में बीएड का छात्र था। एक सप्ताह से आशा रिश्तेदारी में अनूपशहर गई थी। घर पर भाई-बहन अकेले थे।
विज्ञापन


बहन अनीता ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे जितेंद्र उसे खाना बनाने के लिए कहकर अपने कमरे में चला गया था। 9:30 बजे जब बहन अनीता ऊपर कमरे में पहुंची तो जितेंद्र को पंखे की कुंडी में रस्सी के फंदे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीता की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे नीचे उतारा और गाजियाबाद अस्पताल तक पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसओ आरपी शर्मा का कहना है कि मौके से सुसाइट नहीं मिला है।

इसके चलते आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने मृतक के पिता को हादसे की सूचना दे दी है। खबर लिखे जाने तक वे गांव नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed