फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   inocent died by falling safety tank in noida

सेप्टिक टैंक में गिरने से ढाई साल के बच्चे की मौत

Sat, 26 Aug 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 26 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
inocent died by falling safety tank in noida
डेमो - फोटो : demo pic

गांव रघुवीर गढ़ी में मकान से कुछ दूरी पर बने सेप्टिक टैंक में गिरने से ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। टैंक के निर्माण के लिए ब्लॉक से दूसरी किस्त नहीं मिली थी। इस वजह से इसे ऊपर से बंद नहीं किया गया था। हादसे के बाद परिजनों में आक्रोश है।       

विज्ञापन

       
जानकारी के अनुसार जारचा कोतवाली क्षेत्र के रघुवीर गढ़ी गांव में किसान कुलदीप सिंह परिवार के साथ रहते है।  शुक्रवार दोपहर में ढाई साल का बेटा भीम खेलते हुए अचानक घर से गायब हो गया। कुछ देर तक भीम के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसको मोहल्ले के घरों में तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


बच्चे के न मिलने पर गांव में शौचालयों के लिए खोदे गए सेप्टिक टैंक की तलाशी की गई। तलाश के दौरान रात करीब दस बजे घर के नजदीक रास्ते के किनारे पर बने टैंक में बच्चा दिखाई दिया। बच्चे को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधूरे पड़े कई सेप्टिक टैंक, दे रहे हादसे को दावत
गांव में कई सेप्टिक टैंक बनाए गए हैं। जो अधूरे पड़े हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ब्लॉक से बकाया राशि नहीं मिलने के चलते गड्ढों को ऊपर से बंद नहीं गया था। समाज सेवी ग्रामीण राहुल जाटव ने बताया कि रघुवीर गढ़ी में दर्जनों की संख्या में शौचालय के लिए टैंक की खुदाई तो कर दी गई है। पूरा पैसा न मिलने पर टैंक को ऊपर से बंद नहीं किया गया था। दूसरी किस्त न मिलने के चलते यह टैंक अधूरे बने पड़े थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed