फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Innocent girls were raped by the landlord

किरायेदार की मासूम बच्चियों से मकान मालिक ने किया रेप

Thu, 18 Aug 2016 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Aug 2016 07:56 AM IST
विज्ञापन
Innocent girls were raped by the landlord

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रानीबाग इलाके में मकान मालिक द्वारा दो मासूम सगी बहनों के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


आरोपी मकान मालिक अपने कमरे में बुलाकर चार और छह साल की दोनों मासूम बहनों को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। सोमवार को बच्चियों ने मां को बताया कि अंकल गंदी बात करते हैं। 
विज्ञापन


परिजनों ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी मकान मालिक मोनू (35) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह और चार साल की बच्ची को कमरे में बुलाता था आरोपी

Innocent girls were raped by the landlord

पुलिस के मुताबिक, मासूम दोनों बहनें अपने परिवार के साथ रानीबाग इलाके में रहती हैं। मकान मालिक भी इसी इमारत में अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता है।

पीड़ित बच्चियों का पिता काम के सिलसिले में अक्सर दिल्ली से बाहर रहता है, वहीं बच्चियों की मां भी प्राइवेट नौकरी करती थी। कुछ समय पूर्व बच्चों की देखभाल करने के लिए उसने नौकरी छोड़ दी थी। 

इधर, आरोप है कि मोनू अक्सर बच्चियों को खिलाने के बहाने अपने कमरे में ले जाकर उनके साथ वारदात को अंजाम दे रहा था। सोमवार को बच्चियों के रोने पर मां ने जब पूछा तो उन्होंने बताया कि अंकल उनके साथ गंदी बात करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed