फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   injured due to loot after four days she was dead

लूटपाट के दौरान हुई घायल,  चार दिन बाद हो गई मौत

Sun, 26 Nov 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 26 Nov 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
injured due to loot after four days she was dead
demo pic

राष्ट्रीय राजमार्ग-91 स्थित गांव लुहारली टोल प्लाजा के नजदीक चार दिन पहले बाइक सवार दंपति से बाइक पर आए बदमाशों ने बैग छीन लिया था। इस दौरान बाइक से गिरकर महिला और उसका चार साल का बेटा घायल हो गए थे।

विज्ञापन


शनिवार को महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने वारदात के पांचवें दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अच्छेजा निवासी ताहिर ने बताया कि 21 नवंबर की शाम वह पत्नी सलमा और चार साल के बेटे समर के साथ बाइक से सिकंद्राबाद के गांव भटाना से आ रहे थे।
विज्ञापन


सिकंद्राबाद में उन्होंने एक ठेली से बिरयानी पैक कराई। जीटी रोड पर टोल प्लाजा के नजदीक बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके सलमा के कंधे पर लटका बैग झपट्टा मारकर छीन लिया और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे चलती बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सलमा व समर सड़क पर गिर गए। दोनों बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गए। ताहिर ने सूचना परिजनों और 108 नंबर एंबुलेंस को दी। परिजनों ने घायलों को नगर के नवीन अस्पताल में भर्ती कराया।


महिला की हालत बिगड़ने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहां सलमा की शनिवार को मौत हो गई। उधर, पुलिस अब भी घटना से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी निशांक शर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed