फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indirapuram police arrested 'Wardiwale Hooligans'.

इंदिरापुरम पुलिस ने दबोचे ‘वर्दीवाले गुंडे’

Mon, 19 Jan 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Mon, 19 Jan 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Indirapuram police arrested 'Wardiwale Hooligans'.

पुलिस की वर्दी पहनकर तीन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले लुटेरों को पुलिस ने शनिवार देर रात शिप्रा अंडरपास के पास से दबोच लिया।

विज्ञापन


दोनों के पास से लूटी गई तीन कार, पुलिस की वर्दी, दो तमंचे और चार कारतूस मिले हैं।

गैंग कोहरे का फायदा उठाकर कार रुकवाता था और पीड़ित को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट करता था। हालांकि पुलिस अभी गैंग के तीन साथियों की तलाश कर रही है।

एसपी सिटी शिव हरि ने बताया कि 6 जनवरी को काला पत्थर और डाबर तिराहे पर पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने दो वारदातें की थीं। शनिवार देर रात शिप्रा अंडरपास पर चेकिंग के दौरान वर्दी वाले गैंग के दो बदमाशों को दबोच लिया गया।

उनके पास से तमंचे और कारतूस मिले। पूछताछ में उन्होंने कार लूट की वारदात स्वीकारी है। आरोपी अमजद मुजफ्फर नगर और भूषण बड़ौत का है।

उन्होंने बताया कि टीएचए में हुई दोनों घटनाएं की थीं। गैंग का सरगना अजय उर्फ हिटलर, दीपक और पंकज भी उनके साथी हैं।

बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में इंदिरापुरम एसओ हरदयाल यादव, कांस्टेबल कुलवीर सिंह, नसीम अहमद आदि थे।

बता दें कि छह जनवरी को राजनगर निवासी मनोज सिंह चौहान और नोएडा सेक्टर-71 निवासी सतेंद्र सिंह से 60 हजार और कार लूटी।

इसी दिन दिल्ली के अशोक नगर निवासी इंजीनियर वरुण और सहकर्मी तैय्यब अली को लूटा था।

दिल्ली-नोएडा पुलिस से ली मदद
एसपी सिटी ने बताया कि नोएडा और दिल्ली पुलिस भी इन लुटेरों के पीछे थी। पिछले दिनों पुलिस ने इनोवा कार में भाग रहे इन लुटेरों का पीछा भी किया। मगर यह भाग निकले।
विज्ञापन


ऑन डिमांड लूटते थे कार
गिरोह का सरगना हिटलर कार खरीदने वालों के संपर्क में रहता था। जिस कार की डिमांड होती थी, उसे लूटा जाता था। मेरठ और प्रदेश के अन्य हिस्सों में कार को बेचा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed