फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   indias laden abdul subhan qureshi wanted to make azamgarh the hub of indian mujahideen

भारत का लादेन यूपी के इस जिले को बनाना चाहता था इंडियन मुजाहिदीन का गढ़, नेपाल से आता था यहां

Wed, 24 Jan 2018 12:47 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Jan 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
indias laden abdul subhan qureshi wanted to make azamgarh the hub of indian mujahideen
अब्दुल सुभान कुरैशी - फोटो : अमर उजाला

भारत का ओसामा बिन लादेन यानि अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ व आसपास के इलाकों में इंडियन मुजाहिद्दीन(आईएम) को खड़ा करना चहाता था। इसके लिए वह नेपाल से भी यूपी के बॉर्डर इलाकों में आता रहता था।

विज्ञापन


यहां पर उसने कुछ लोगों को पैसा भी दिया है। दूसरा तौकीर ने खुलासा किया है कि दंगों को रोकने के लिए उसने गुजरात में बम धमाके के लिए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल तौकीर से लगातार पूछताछ करने में लगी हुई है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुजरात बम धमाकों के बाद तौकीर जबलपुर व अन्य जगह होते हुए नेपाल भाग गया था। यहां रहते हुए उसकी पाकिस्तान में बैठे रियाज भटकल से बात हुई और भारत में फिर से आईएम को खड़ा करना तय हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

indias laden abdul subhan qureshi wanted to make azamgarh the hub of indian mujahideen
abdul subhan qureshi - फोटो : ani

तौकीर ने इसके लिए सउदी अरब से पैसा जुटाया था। सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत के लादेन को साउदी अरब से दो वर्ष में करीब छह से सात लाख रुपये मिले थे। इन पैसों को वह भारत में खर्च कर वह आईएम को खड़ा कर रहा था।

इस रकम में से उसने आजमगढ़ के कुछ युवा व आसपास के युवाओं को काफी पैसे दिए थे। नेपाल में रहने के दौरान भी भारत के बॉर्डर इलाकों में आता रहता था। ये आजमगढ़ के अलावा आसपास के इलाकों में युवाओं के संपर्क में था। दिल्ली पुलिस इन युवाओं से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

स्पेशल सेल के उक्त अधिकारी ने बताया कि उसने गुजरात में दंगों को रोकने के ल‌िए बम धमाके किए थे। तौकीर ने खुलासा किया हैजब मुंबई में वर्ष 1993 में बम धमाके हुए थे तो उसके बाद मुंबई में दंगे नहीं हुए थे।

इस कारण उसने गुजरात में दंगों को रोकने के लिए बम धमाके किए थे। उस समय गुजरात में काफी दंगे हो रहे थे। तौकीन का मानना है कि दंगों से एक धर्म विशेष के लोग डर जाएंगे और वह दंगा नहीं करेंगे।

indias laden abdul subhan qureshi wanted to make azamgarh the hub of indian mujahideen
abdul subhan qureshi

गुजरात में दंगों में एक धर्म विशेष के लोगों की ज्यादा मौत हुई थी। गुजरात में बम धमाके करने के बाद ये जबलपुर चला गया था। जबलपुर में इसने नकद कैश देकर एक टीवी खरीदा था और उस पर गुजरात में हुए बम धमाकों का मंजर देखा था।

वह बम धमाकों के बाद हुई तबाही को टीवी पर देखकर बहुत खुश हुआ था और उसने भटकल बंधुओं केअलावा आईएम के कई सदस्यों को बधाई दी थी। 

कई राज्यों की पुलिस दिल्ली पहुंची
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में मौजूद भारत के लादेन से पूछताछ करने के लिए कई राज्यों की पुलिस लोधी कॉलोनी स्थित स्पेशल सेल केकार्यालय पहुंच रही हैं। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को राजस्थान, मध्यप्रदेश व आंध्राप्रदेश की पुलिस टीमें दिल्ली पहुंची। गौरतलब है कि तौकीर कई राज्यों में बम धमाकों में बांछित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed