{"_id":"8be4791d7fba9969898958327bbe627b","slug":"including-the-factory-owner-plundered-three-gnpwaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री मालिक समेत तीन को गनप्वाइंट पर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री मालिक समेत तीन को गनप्वाइंट पर लूटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 02 Jun 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
यूपीएसआईडीसी में फैक्ट्री संचालक समेत तीन लोगों के साथ मालवाहक सवार आठ बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूटपाट की। बदमाश उनसे 12 हजार रुपये और तीन महंगे मोबाइल लूटकर ले गए। इस बाबत मसूरी थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यूपीएसआईडीसी में दिल्ली निवासी राकेश खन्ना की पेय पदार्थ बनाने की फैक्ट्री है। शनिवार रात वे ड्राइवर विजय और अपने एक दोस्त के साथ फैक्ट्री से कार में निकले थे।
विज्ञापन
वे कुछ दूर ही चले थे, तभी मालवाहक (टाटा 407) सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। चार बदमाश मालवाहक में बैठे रहे।
चार बदमाश उतरे और उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। दो बदमाश कार में बैठ गए और कार को सुनसान जगह में खड़ी कराकर लूटपाट की। लुटेरों
विज्ञापन
के भागने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।