फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Incident: Just head pu out the bus, 6-year child death

हादसा: बस से बाहर निकाला सिर, 6 साल की मासूम की गई जान

Mon, 28 Mar 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Mar 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
Incident: Just head pu out the bus, 6-year child death

छह वर्षीय बच्ची ने बस से सिर बाहर निकाला तभी पीछे से एक टैंपो उसके सिर को टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में बच्ची की जान चली गई। घटना के बाद चालक टैंपो समेत फरार है।

विज्ञापन


तिमारपुर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शालीमार बाग स्थित झुग्गी निवासी भागीरथ (30) मूलत: बुलंदशहर के गांव मऊ मखैना का रहने वाला है।
विज्ञापन


वह शनिवार सुबह पत्नी देवेंद्री और दो बच्चों के साथ आनंद विहार जा रहा था। वहां से उसे अपने गांव जाना था। शालीमार बाग से वह परिवार के साथ डीटीसी बस रूट संख्या 971 पर सवार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया टैंपो

Incident: Just head pu out the bus, 6-year child death
पु - फोटो : demo pic

दोपहर करीब एक बजे बस वजीराबाद पुल के पास पहुंची। इसी दौरान भागीरथ की छह साल की बेटी ममतेश उल्टी करने लगी। भागीरथ ड्राइवर की पिछली सीट से बेटी के सिर को खिड़की से बाहर निकालकर उल्टी करवाने लगा।

तभी अचानक पीछे से एक टैंपो ने बस से सटाकर ओवरटेक किया। टैंपो बच्ची का सिर रगड़ते हुए आगे निकल गया। टक्कर लगने से बच्ची लहूलुहान हो गई। लोगों ने शोर मचा दिया।

चालक ने बस रोकी और परिजन बच्ची को एक ऑटो पर लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद तिमारपुर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में कर लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed