फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the joy of being the firing of gangster uncle, was shot student

खुशी में गैंगस्टर ने की फायरिंग, छात्रा को लगी गोली

Thu, 20 Aug 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 20 Aug 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
In the joy of being the firing of gangster uncle, was shot student

चाचा बनने की खुशी में तीन गैंगस्टरों ने कुआं पूजन प्रोग्राम के दौरान तमंचे से फायरिंग की। एक गोली सहेलियों के साथ घर की बालकनी में कुआं पूजन का प्रोग्राम देख रही छठीं की छात्रा निकिता (11) की ठुड्डी में लगी।

विज्ञापन


छात्रा को दिल्ली जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑपरेशन के बाद सिर से गोली निकाल ली गई है। छात्रा की हालत गंभीर है, आरोपी भागे हुए हैं।

घटना बुधवार शाम गालंद गांव में हुई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रा के परिजनों ने बसपा नेताओं के साथ मसूरी थाने का घेराव किया। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


गालंद गांव में श्रीपाल का परिवार रहता है। श्रीपाल के बेटे मोनू की पत्नी के बेटा हुआ है। बुधवार को कुआं पूजन का प्रोग्राम था।

पुलिस के मुताबिक, शाम साढे़ पांच बजे श्रीपाल के परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ कुआं पूजन के लिए जा रहे थे। इस दौरान मोनू के रिश्ते के भाई संदीप, हेमंत और कपिल तमंचे से फायरिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह गांव में ही रहने वाले तेजवीर के मकान के पास पहुंचे तो एक गोली बालकनी में सहेलियों के साथ कुआं पूजन का प्रोग्राम देख रही तेजवीर की बेटी निकिता को लगी। इससे हड़कंप मच गया, आरोपी मौके से भाग गए। निकिता को अस्पताल ले जाया गया।

उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकिता के परिजनों ने बसपा नेताओं के साथ मिलकर मसूरी थाने का घेराव किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्दों से उन्हें गालियां दी।

थाने पर भीड़ लगी देख वहां से गुजर रहे एसडीएम धौलाना कन्हाई सिंह यादव मौके पर रुके। हंगामे की सूचना पर एसपी देहात राकेश पांडे, सीओ साहिबाबाद डॉ.विपिन ताड़ा मौके पर पहुंचे।

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रर्वाई का आश्वासन आक्रोशित लोगों को दिया। एसपी देहात का कहना है कि गोली लगने से जख्मी छात्रा का उपचार जीटीबी अस्पताल में किया जा रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


एसपी ने बताया कि तीनों आरोपी मसूरी थाने के गैंगस्टर हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। संदीप हाल ही में जेल से छूटा है, उसके खिलाफ लूट, राहजनी के आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed