फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In the garden department of the municipal tender scam

नगर निगम के उद्यान विभाग में टेंडर घोटाला

Wed, 09 Jul 2014 11:52 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 09 Jul 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
In the garden department of the municipal tender scam

निगम में घोटालों पर रोक नहीं लग पा रही। अब उद्यान विभाग में टेंडर घोटाले का मामला सामने आया है। ठेकेदारों से साठगांठ कर चहेती फर्म को टेंडर दिलाने के लिए निगम के कुछ कर्मचारियों ने उसका टेंडर गुपचुप शामिल कर दिया।

विज्ञापन


इस मामले में पांच लाख की डील होने की चर्चा है। नगर आयुक्त ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के उद्यान विभाग ने पौधों की खरीद के लिए टेंडर निकाले थे। टेंडर के जरिए पौधों के रेट तय होने हैं।
विज्ञापन


सबसे कम रेट पर पौधों की सप्लाई देने वाली फर्म को टेंडर दिया जाना था। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए पांच फर्मों ने टेंडर डाले थे। निगम के एक कर्मचारी ने टेंडर खुलने से एक दिन पहले गुपचुप एक दिल्ली की फर्म का टेंडर भी इसमें शामिल कर दिया, जबकि टेंडर डालने का समय खत्म हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर खुले तो रेट कम होने से दिल्ली की इस फर्म को भी वर्क आर्डर मिलने की संभावना है। हालांकि अब मामला उजागर होने की वजह से अब पौधों की यह खरीद ठंडे बस्ते में भी डाल सकती है।

उधर, नगर आयुक्त एसके सिंह का कहना है कि टेंडर में धांधली की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। लेकिन मामला उठा है तो जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed