फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in the front of four years daughter father hanging

बिलखती रही चार साल की मासूम और उसके सामने ही पिता ने लगा लिया फंदा

Tue, 12 Apr 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 12 Apr 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
in the front of four years daughter father hanging
आत्महत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

चार साल की बच्ची रोती रही, उसके पिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना सोमवार को शास्त्रीनगर में हुई। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह मानी जा रही है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। कविनगर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


मृतक सोनू (29) था। वह लखीमपुर खीरी के गांव पनही का रहने वाला था। यहां शास्त्रीनगर सी-ब्लॉक में पत्नी चांदनी और बेटी अनन्या (4) के साथ रहता था। चौधरी मोड़ पर शीशे लगाने का काम करता था।
विज्ञापन


चांदनी मेड का काम करती है। सुबह 10 बजे सोनू के लिए चाय बनाकर पत्नी काम पर गई थी। घर पर सोनू और उसकी बेटी ही थे। इस दौरान पत्नी के दुपट्टे से सीलिंग फैन पर फंदा लगा सोनू ने जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर सोनू को फंदे से उतारा

in the front of four years daughter father hanging
आत्महत्या - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सुबह करीब 11 बजे अनन्या कमरे में रो रही थी। आवाज सुन पड़ोसियों ने अंदर झांककर देखा तो सोनू फंदे पर लटका था। पड़ोसियों ने चांदनी और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर सोनू को फंदे से उतारकर परिजन सर्वोदय अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ कविनगर ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह लग रही है।

सोनू के माता-पिता भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि फरवरी 2016 में ही उनके बेटे अजय ने भी घूकना में सुसाइड कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed