फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in Mercedes hit and run case minor got bail

मर्सिडीज हिट एंड रन मामले में नाबालिग को मिली जमानत

Wed, 27 Apr 2016 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 03:01 AM IST
विज्ञापन
in Mercedes hit and run case minor got bail

मर्सिडीज हिट एंड रन मामले में नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) ने मंगलवार को जमानत प्रदान कर दी है। नाबालिग आरोपी 12वीं की परीक्षा दे चुका है और उसे आगे की पढ़ाई के लिए कई प्रवेश परीक्षाएं देनी हैं। इस आधार पर जेजेबी प्रथम के प्रधान दंडाधिकारी विशाल सिंह ने नाबालिग आरोपी को 50 हजार के निजी मुचलके व एक जमानती की शर्त पर जमानत दे दी है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अब बालिग हो चुका है। लेकिन वह काफी पहले से कार चला रहा है और कई बार उसका चालान भी कट चुका है। नाबालिग को आदतन अपराधी बताते हुए जेजेबी ने दो बार उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बोर्ड ने इतनी छोटी उम्र में कार चलाने के लिए उसके माता-पिता को जिम्मेदार बताया था। याचिका में नाबालिग आरोपी ने प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का हवाला देते हुए जमानत देने का आग्रह किया था। उसने याचिका में यह भी कहा कि परिवार से अलग रहने के कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गया है।
विज्ञापन


आरोपी के अधिवक्ता विकास मनचंदा ने कहा कि यहां पर आरोपी के भविष्य का सवाल है और अगर उसे जमानत प्रदान नहीं की जाती है तो उसका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। वह सुधार गृह में होने के कारण कई प्रवेश परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सका है। अभियोजन अधिकारी अतुल श्रीवास्तव ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि नाबालिग की मनोवैज्ञानिक जांच रिपोर्ट देखी जानी चाहिए। थाना सिविल लाइन पुलिस ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग आरोपी को पांच अप्रैल को पकड़ा था। एक दिन पहले नाबालिग ने अपनी कार से सिद्धार्थ शर्मा नामक युवक को कुचल दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या व अपराध के लिए उकसाने की धारा जोड़ने के बाद नाबालिग के पिता बिल्डर मनोज अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया था। तीस हजारी अदालत ने मनोज को दस अप्रैल को जमानत दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed