पैसे के लेन-देन में दो की गोली मार कर हत्या एक घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखनगर के फाजिलपुर मोड़ पर एक प्रापर्टी डीलर के आफिस में बैठकर इंतजार कर रहे तीन युवकों पर बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली दाग दी। गोली लगने से दो की मौत हो गई।
एक गंभीर रुप से घायल है। पुलिस ने घायल के बयान आफिस मालिक प्रापर्टी डीलर वेद सैनी व अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
मूलऊ रुप से झज्जर के बाढ़सा गांव का रहने वाला संदीप (27), राम अवतार (28) व सुनील पैसे के लेन-देन के चक्कर फाजिलपुर मोड़ पर वेद प्रकाश सैनी के आफिस में बैठे हुए थे।
पैसे के लेन-देन व प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है मामला
जहां पर एक सफेद रंग की स्कार्पियों आ कर रुकती है। उसमें से भीतर आए बदमाशों ने उन पर ताबाड़ तोड़ गोलियां दागी। गोली लगने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि राम अवतार ने अस्स्पताल ले जाते समय दम तोड़ गदिया। घासल सुनील को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
फर्रुख नगर थाना पुलिस ने घासल के बयान पर वेद प्रकाश सैनी व अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दिन दहाड़े वारदात के पीछे पैसे का लेन-देन बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जो लोग मारे गए उन्हें वेद सैनी ने ही आफिस बुलाया था। उनका एक प्लाट व 60 लाख रुपये की देन दारी थी।
अब तक की छानबीन में पैसे के लेन-देन का मामला सामने आसार है। मामले का खुलासा करने व आरोपियों को दबोचने के लिए अलग-अलग तीन टीम को लगाया गया है। मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी के बाद ही पूरी बात सामने आएगी।
अशोक बख्शी डीसीपी साउथ गुरुग्राम।