फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in laws family accuses husband to kidnap wife

ससुराल पक्ष पर पति को अगवा करने का आरोप 

Thu, 27 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 27 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
in laws family accuses husband to kidnap wife
अपहरण

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने व पति को अगवा करने का आरोप लगाया है। दोनों ने तीन माह पहले आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था।

विज्ञापन


पीड़ित युवती का कहना है कि दस दिन से वह शिकायत दर्ज कराने के लिए सूरजपुर कोतवाली के चक्कर लगा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एसपी देहात सुजाता सिंह ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


एक साल पहले बुलंदशहर में शादी समारोह के दौरान गांव चौगानपुर, अलीगढ़ की रहने वाली युवती की मुलाकात  खुर्जा निवासी युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों में पहले दोस्ती और फिर प्यार हो गया। 15 जुलाई को दोनों ने सूरजपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया और सूरजपुर के अंबेडकर मोहल्ले में किराये के मकान में रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिन पहले युवक के परिजन मिलने आए थे। युवती का आरोप है इस दौरान उन्होंने दोनों से मारपीट की और उसके पति को जबरन अपने साथ ले गए। इसके बाद से युवती पति की तलाश कर रही है।


वह पति के खुर्जा स्थित घर भी गई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है। एसपी देहात सुजाता सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो प्रेमी जोड़े को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed