फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In five cases, the guards shoot

गार्ड को गोली मारने के मामले में पांच पर केस दर्ज

Fri, 23 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 23 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
In five cases, the guards shoot
- फोटो : Demo Pic

मकनपुर गांव के एक सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारकर घायल करने के आरोप में परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल का इलाज ग्रेनो के एक अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


विजयपाल जेपी कंपनी में सुरक्षागार्ड है। बुधवार शाम वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मूंजखेड़ा गांव के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उसके भाई सुंदर ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही पूरन सोलंकी, लाला, भारतपाल और संजय पर तमंचा व पिस्टल से विजयपाल को जान से मारने की नियत से गोली मारने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी उनके परिवार से कई सालों से रंजिश रखते हैं। दनकौर कोतवाल अनिल प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर पर गांव के ही पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना दोनों परिवारों की पुरानी रंजिश के चलते हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed