फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in encounter between police and vehicle thieves, two caught-one dead and one alive

एनकांउटर : तीन वाहन चोरों पर पुलिस ने बरसाईं गोलियां, दो को पकड़ा- एक जिंदा और एक मुर्दा

Sat, 23 Dec 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 23 Dec 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
in encounter between police and vehicle thieves, two caught-one dead and one alive
encounter in gurugram - फोटो : सुदर्शन झा

सेक्टर-9 पुलिस स्टेशन के रवि नगर में बृहस्पतिवार देर रात गुरुग्राम पुलिस के सेक्टर-40 अपराध शाखा और वाहन चोरों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक बदमाश को पुलिस ने मार गिराया, एक को गिरफ्तार किया, जबकि तीसरा भागने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन


मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी आकाश उर्फ लक्की (19) के रूप में हुई है। आकाश के ऊपर दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर के अन्य शहरों में 35 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से होंडा सिटी कार भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश में टीम बना दी गई है, जो जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को शिवाजी नगर थाने में एक होंडा सिटी कार चोरी होने के संबंध में शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया था। इसकी जांच सेक्टर-40 अपराध शाखा को दी गई थी।

in encounter between police and vehicle thieves, two caught-one dead and one alive
encounter in gurugram - फोटो : सुदर्शन झा

कार चोरी के मामले में पुलिस को बताया गया था कि कार में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। इसके बाद पुलिस जीपीएस की मदद से कार को ढूंढने में लगी हुई थी। बृहस्पतिवार रात में रवि नगर गली नंबर-4 के पास जीपीएस की लोकेशन ट्रेस हुई।

इसके बाद सेक्टर-40 अपराध शाखा की टीम पहुंची और कार में देखा कि तीन नौजवान बैठे हैं। पुलिस टीम को देखते ही कार की ड्राइवर सीट पर बैठे एक बदमाश ने एसआई राजेश पर गोली चला दी, हालांकि गोली राजेश के पास से निकल गई।

इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए सर्विस पिस्टल से फायर किया। पुलिस द्वारा फायर करने पर ड्राइवर सीट पर बैठे युवक ने तेजी से गाड़ी भगाने की कोशिश की, जो कुछ दूरी पर जाकर अन्य कार से टकराकर गली में मुड़ गई।

in encounter between police and vehicle thieves, two caught-one dead and one alive
encounter in gurugram - फोटो : सुदर्शन झा

इसी दौरान कार से एक आरोपी हथियार समेत अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। कार बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। पुलिस टीम ने चारों ओर से गाड़ी को घेर लिया।

कार के अंदर एक घायल था, जिसे सिविल अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। कार में बैठे दूसरे आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान बहादुरगढ़ निवासी सागर के रूप में हुई है। 

पुलिस से मुठभेड़ के बाद एक बदमाश की मौत हो गई है। एक आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। फरार तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने टीम बना दी है। जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। इन तीनों अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी थानों से रिकॉर्ड मांगा गया है। एनसीआर के अन्य पुलिस को इस बाबत सूचना दे दी गई है। -रविंद्र, प्रवक्ता, गुरुग्राम पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed