नशा मुक्ति केंद्र में संचालक ने कई दिनों तक किया किशोर से कुकर्म, विरोध पर रॉड से पीटता था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कालोनी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती दिल्ली के एक किशोर के साथ हैवानियत की गई। केंद्र संचालक और कर्मचारी ने उससे कुकर्म किया। विरोध करने पर दोनों किशोर को रॉड से पीटते थे।
मां के नशा मुक्ति केंद्र में पहुंचने पर किशोर ने घटना बताई। मां ने खोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक और कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली की एक कालोनी निवासी किशोर (17) नशे का आदी हो गया था। एक माह पूर्व परिजनों ने किशोर को खोड़ा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। दो दिन पूर्व किशोर की मां उससे मिलने नशा मुक्ति केंद्र पहुंची। किशोर काफी डरा और घबराया हुआ था।
रॉड से मारते-पीटते थे
इस पर वह बेटे को लेकर दिल्ली लौट आई। घर पहुंचने पर किशोर ने परिजनों को बताया कि उसके साथ नशा मुक्ति केंद्र संचालक और कर्मचारी ने कुकर्म किया है। विरोध करने पर किशोर को रॉड से मारते-पीटते थे।
परिजनों ने मंगलवार शाम को खोड़ा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ खोड़ा धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र संचालक बृज मोहन उर्फ अरुण उर्फ रिंकू निवासी लक्ष्मी नगर दिल्ली और कर्मचारी रवि निवासी न्यू विजय नगर हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है।