फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in delhi in a road rage case air force officer beaten by goons, video goes viral

दिल्लीः क्यों बीच सड़क बेरहमी से वायुसेना अधिकारी को पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 23 Apr 2017 04:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Apr 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
in delhi in a road rage case air force officer beaten by goons, video goes viral
air force officer beaten - फोटो : सोशल मीड‌िया

राजधानी दिल्ली में एक बार‌ फिर रोडरेज का ऐसा मामला सामने आया है जो ये साफ करता है कि लोगों में छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा कितना ज्यादा है।

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली की सड़क पर एक भारतीय वायुसेना के अधिकारी को पीटने का मामला सामने आया है। यह घटना तब सामने आई जब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वायुसेना के अधिकारी की बाइक आरोपियों की कार में टच हो गई थी जिसके बाद उन्होंने अधिकारी का पीछा कर उसकी पिटाई की। इस मामले में संगम विहार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर‌ लिया है। जानकारी के अनुसार ये घटना 20 अप्रैल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

in delhi in a road rage case air force officer beaten by goons, video goes viral
वायुसेना के अध‌िकारी को पीटा - फोटो : सोशल मीड‌िया

एफआईआऱ के अनुसार कार्पोरल सुजय कुमार सिकंदर अपनी बाइक से ऑफिस जा रहे थे। उसी वक्त उनकी बाइक से एक कार जरा सी टच हो गई। यह टच इतना बड़ा नहीं था ज‌िसपर कोई बवाल हो इसलिए वह आगे बढ़ गए।

लेकिन, उन्होंने जिस टक्कर को छोटा समझा था उसे उन कार वालों ने बड़ा बना लिया। उनका पीछा करते हुए वो लोग एमबी रोड पर बत्रा सिनेमा के आगे उन्हें अपनी कार के ज‌रिए जबरन रोक दिया।

उसके बाद कार में से दो लोग निकले और वायुसेना अधिकारी पर टूट पड़े। पहले तो आरोपियों ने उन्हें मार-मारकर उनकी वर्दी फाड़ दी और फिर कई थप्पड़ भी मारे। इसके बाद पीछे से एक अन्य सेंट्रो कार पहुंच गई।

उसमें से निकले लोग भी अधिकारी को पीटने लगे और बाद में उनका आई-कार्ड और वाहन का कागज छीन कर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

उनमें से दूध का कारोबारी नितिन गुप्ता, स्टोर कीपर इसा और बाउंसर का काम करने वाला नीरज शामिल हैं। तीनों के पास से एयरफोर्स अधिकारी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। उनकी कारें भी पुलिस ने सीज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed