{"_id":"5a63643b4f1c1ba2268b57ab","slug":"in-a-fight-a-girl-of-6-months-was-killed-by-sloping","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेश में आकर 6 माह की बच्ची को जमीन पर पटका, थम गईं सांसें...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवेश में आकर 6 माह की बच्ची को जमीन पर पटका, थम गईं सांसें...
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बड़खल में शुक्रवार को दुकान के बाहर खुदाई करने से रोकने पर कुछ लोगों ने दंपती पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने महिला की गोद से उसकी छह माह की बच्ची को जमीन पर पटक दिया।
विज्ञापन
इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 13 लोगों के खिलाफ मारपीट व गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
विज्ञापन
बड़खल निवासी आबिदा ने पुलिस को बताया कि गांव के ही रहिमू, सफरू सहित अन्य उसकी दुकान के सामने मशीन से खुदाई कर रहे थे। आबिदा और उसके पति इकबाल ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान रहिमू, सफरू, फतेह मोहम्मद, जानू, आलम, कालू, रफीक, महबूब, इशरू, हसमु, वाहिद, निजाम और शाहिद ने दोनों पति-पत्नी को पीटा। आबिदा की गोद में उसकी छह माह की बच्ची थी।
आरोप है कि आरोपियों ने उस बच्ची को जमीन पर गिरा दिया, जिससे लगी चोटों के कारण बच्ची की मौत हो गई। जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।