{"_id":"5767f15e4f1c1b9a74b47efa","slug":"in-a-dowry-murder-case-fir-registered-against-four-including-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद ने फोन कर बताया अंजलि ने जहर खा लिया है, पति समेत चार पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दामाद ने फोन कर बताया अंजलि ने जहर खा लिया है, पति समेत चार पर मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर क्षेत्र के दयालपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उधर, मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे जहर देकर मार डाला है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पीड़ित पिता की शिकायत पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यूपी के मथुरा जिला अंतर्गत भरतियाका गांव निवासी यशपाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी अंजली की शादी 17 फरवरी 2016 को दयालपुर गांव निवासी संदीप के साथ की थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे और अक्सर बेटी से बाइक और कैश लाने की बात करते थे।
विज्ञापन
पीड़ित पिता का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने अंजली को जान से मारने की धमकी भी दी थी। यशपाल का कहना है कि रविवार को उसके दामाद संदीप ने फोन पर बताया कि अंजली ने जहर खा लिया है। सूचना पर जब वह दयालपुर पहुंचे तो अंजली मृत पड़ी थी।
विज्ञापन
यशपाल की शिकायत पर पति संदीप, सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-राजदीप सिंह मोर, एसएचओ, सदर थाना पुलिस बल्लभगढ़।