फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Illicit relations with the wife of the murdered lover, husband was arrested

अवैध संबंधों के चलते की पत्नी के प्रेमी की हत्या, गिरफ्त में आया पति

Sat, 08 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 08 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Illicit relations with the wife of the murdered lover, husband was arrested
हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी के प्रेमी को चाकू से दर्जनों बार वार करके मौत के घाट उतार दिया था। फेस-2 पुलिस ने फरार आरोपी को शनिवार तड़के गेझा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के लिए आरोपी हैदराबाद से आया था। 

विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि गेझा गांव में घर में घुसकर पांचू पासवान की 1 अक्तूबर की देर रात हत्या कर दी गई थी। पांचू सेक्टर-93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में चालक था। 
विज्ञापन


जिस महिला के साथ वह लिव इन में रह रहा था, उसने गांव के ही राजू और सद्दाम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था, लेकिन जांच में इनकी भूमिका नहीं पाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी आसारूल और महिला करीब तीन साल पहले यहां आए थे। दोनों ने दूसरी शादी की थी। पहले से शादीशुदा महिला आसारूल के ससुराल के पड़ोस में रहती थी। 

दोनों में अवैध संबंध थे और बेटी भी उसी दौरान पैदा हो गई थी। बाद में दोनों भागकर यहां आ गए और शादी करके सेक्टर-93 में नौकरी करने लगे।

Illicit relations with the wife of the murdered lover, husband was arrested
पु‌लिस - फोटो : file photo

करीब एक साल पहले एक ही घर में काम करने के दौरान पांचू और महिला के बीच अवैध संबंध बन गए। कई बार समझाने पर भी जब महिला नहीं मानी तो आसारूल 7 महीने पहले हैदराबाद जाकर नौकरी करने लगा। 

करीब 4 महीने पहले उसने पांचू के साथ ही पत्नी की भी हत्या की कोशिश की थी, लेकिन उस समय बेटी (6) ने उसे रोक लिया। पत्नी के माफी मांगने पर वह वापस चला गया था।

ऐसे रची हत्या की साजिश
हत्या करने के लिए आसारूल मंडल 30 सितंबर की सुबह नोएडा पहुंच गया। दिनभर वह सेक्टर-82 की मार्केट में घूमता रहा। शाम को जाकर वह पार्क में जाकर बैठ गया। 

रात करीब 12:30 बजे वह गांव में घुसा, लेकिन लोगों के जागने के चलते वापस लौट गया। इसके बाद वह रात करीब 2 बजे फिर गांव गया और घर में घुस गया। उसने कंबल उठाया तो सिर्फ पांचू ही मिला। उसने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार किए और वापस पार्क में आकर कपड़े बदलकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गया। 

सुबह करीब पौने सात बजे ट्रेन पकड़कर हैदराबाद चला गया। आसारूल ने छह माह से बाल नहीं कटवाए थे। इसके बाद उसने बाल कटवाए और शेव बनवाई। उसने प्रण ले रखा था कि जब तक वह पत्नी के प्रेमी की हत्या नहीं कर लेता, बाल नहीं कटवाएगा और शेव नहीं बनवाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed