फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   illegal relationship with his sister killed and buried dead body

दोस्त की बहन से अवैध संबंध पर हत्या कर दफनाई लाश

Thu, 10 Mar 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 10 Mar 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
illegal relationship with his sister killed and buried dead body
गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-49 थाना अंतर्गत बरौला से पेंटर का अपहरण कर उसकी हत्या किए जाने का खुलासा सेक्टर-49 पुलिस ने कर दिया है। दोस्त की बहन से संबंध होने की वजह से पत्थर से वार करके उसे मौत के घाट उतारा गया था।

विज्ञापन


साथ ही सेक्टर-42 की झाड़ियों के पीछे जमीन में शव दफना दिया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पत्थर को बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मूलरूप से नई बस्ती चरखारी राठ हमीरपुर का रहने वाला कुंवर (26) बरौला में अपने जीजा धर्मेंद्र के साथ रहता था। वह पेंटर था और 3 मार्च की शाम को घर से निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं आया। घरवालों ने तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवर के रोहित की बहन से संबंध थे

illegal relationship with his sister killed and buried dead body

इसी बीच पता चला कि कुंवर को आखिरी बार हिंडन विहार निवासी सिब्बू, बरौला में रहने वाले मोनू और पिंकू तथा सलारपुर में रहने वाले रोहित के साथ देखा गया था। यह बात कुंवर के सलारपुर में रहने वाले भाई राज वर्मा को पता चली। राज वर्मा ने इसकी जानकारी सेक्टर-49 पुलिस को दी।

परिजनों की तहरीर पर चारों के खिलाफ कुंवर के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर चारों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि कुंवर के रोहित की बहन से संबंध थे।

इसकी जानकारी रोहित को हो गई थी। ऐसे में रोहित ने उसकी हत्या की साजिश रच कुंवर को सबक सिखाने के लिए तीन अन्य को अपने साथ लिया।

झाड़ियों में शव छुपाने के लिए गड्ढा खोदकर गाड़ दिया

illegal relationship with his sister killed and buried dead body
हत्या

चारों ने कुंवर के साथ 3 मार्च को बरौला में शराब पी। फिर उसे लेकर सेक्टर-42 की झाड़ियों में ले गए, जहां उससे रोहित की बहन से दूर रहने को कहा गया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इतने में रोहित ने वहां पड़े पत्थर से कुंवर के सिर पर वार कर दिया और पत्थर से कुचल-कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। 4 मार्च को चारों फिर से सेक्टर-42 की झाड़ियों में गए, जहां शव छुपाने के लिए गड्ढा खोदकर गाड़ दिया।

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-42 की झाड़ियों से शव बरामद कर लिया। शव को कुत्तों ने नोच दिया था। सिर धड़ से अलग हो गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक नामजद एफआईआर होने की वजह से आरोपियों तक आसानी से पुलिस टीम पहुंच गई। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया, साथ ही शव बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed